दिवाली के बाद दिल्ली की हवा में सुधार, उत्तर भारत के कई शहरों में ...

ملخص مفصل
दिवाली के बाद दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ, लेकिन उत्तर भारत के कई शहरों में प्रदूषण का स्तर अब भी चिंताजनक है। हरियाणा के पंचगांव में सबसे अधिक 380 एक्यूआई दर्ज किया गया, जबकि दिल्ली का एक्यूआई 299 रहा। प्रदूषित हवा के संपर्क में रहने से श्वसन संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
दिवाली की रात के बाद दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार जरूर हुआ, लेकिन उत्तर भारत के कई शहरों में प्रदूषण का स्तर अब भी चिंताजनक बना हुआ है।
10 नवंबर को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 299 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है। इसके मुकाबले 9 नवंबर को दिल्ली का एक्यूआई 344 था और हवा बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई थी।
हालांकि, 9 नवंबर के आंकड़े में दिल्ली के सभी 59 निगरानी केंद्रों के बजाय केवल 47 केंद्रों का डेटा शामिल था। उल्लेखनीय है कि 9 नवंबर शाम 4 बजे जारी सीपीसीबी के बुलेटिन में पिछले 24 घंटों का औसत दिया गया था, जिसमें 8 नवंबर यानी दिवाली की शाम और रात के प्रदूषण का असर भी शामिल था।
केंद्रीय प्रदूषण नियंंत्रण बोर्ड द्वारा 10 नवंबर को शाम चार बजे जारी बुलेटिन के मुताबिक देश के 12 शहरों में हवा बहुत खराब श्रेणी में बनी रही। इनमें हरियाणा के आठ शहर शामिल हैं। हरियाणा के पंचगांव में सबसे अधिक 380 एक्यूआई रहा। बल्लभगढ़ में 340, कैथल में 336, गुरुग्राम में 323, सिरसा में 322, हिसार में 316 और कुरुक्षेत्र में 315 दर्ज किया गया। पंजाब के लुधियाना में भी एक्यूआई 314 रहा। उत्तर प्रदेश के अनपरा में एक्यूआई 341, बड़ौत में 334, खोड़ा में 320 और नोएडा में 301 दर्ज किया गया।
बहुत खराब श्रेणी में 301 से 400 तक के वायु गुणवत्ता सूचकांक को शामिल किया जाता है। इस श्रेणी में शामिल इलाकों में रह रहे लोगों को लंबे समय तक प्रदूषित हवा के संपर्क में रहने से श्वसन संबंधी बीमारियां हो सकती हैं।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा 10 नवंबर शाम 4 बजे जारी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के वायु गुणवत्ता बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों के औसत में उत्तर प्रदेश के तीन शहरों बड़ौत (334), खोड़ा (320) और नोएडा (301)की हवा बहुत खराब श्रेणी में रही।
हरियाणा के छह शहरों में भी यही स्थिति दर्ज की गई। इनमें पंचगांव में सबसे अधिक 380 एक्यूआई रहा, जबकि बल्लभगढ़ में 340 और गुरुग्राम में 323 दर्ज किया गया। इसके अलावा कैथल में 336, हिसार में 316 और सिरसा में 322 एक्यूआई रहा। इस तरह एनसीआर के 10 शहरों की हवा बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई।
एनसीआर के अन्य शहरों में फरीदाबाद में एक्यूआई 290, बहादुरगढ़ में 299, धारूहेड़ा में 227, मानेसर में 284 और ग्रेटर नोएडा में 233 दर्ज किया गया। राजस्थान…
बु…
مطلع المقال، مقتطف من Down To Earth. لقراءة المقال كاملًا، افتحه على موقع الناشر.
يعرض MarketNews العنوان والملخص كما نشرتهما الوسيلة الإعلامية. المقال الكامل متوفر على موقع الناشر. (hindi.downtoearth.org.in)