तपती धरती की मार मां-बच्चे दोनों की सेहत पर; कॉप-31 में विशेष ...

Resumen detallado
जलवायु परिवर्तन की तपिश अब सिर्फ खेतों, जंगलों और शहरों तक सीमित नहीं है। इसकी आंच मां की कोख तक पहुंच रही है। बढ़ती गर्मी और लंबे समय तक चलने वाली लू या हीटवेव ...
जलवायु परिवर्तन की तपिश अब सिर्फ खेतों, जंगलों और शहरों तक सीमित नहीं है। इसकी आंच मां की कोख तक पहुंच रही है। बढ़ती गर्मी और लंबे समय तक चलने वाली लू या हीटवेव गर्भवती महिलाओं के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही हैं। इसका असर केवल मां की सेहत पर नहीं, बल्कि गर्भ में पल रहे बच्चे के जीवन और भविष्य पर भी पड़ सकता है। विशेषज्ञों ने चेताया है कि अत्यधिक गर्मी से समय से पहले प्रसव, मृत शिशु के जन्म और नवजात में जन्मजात विकारों का खतरा बढ़ सकता है।
संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन कॉप-31 में इस मुद्दे ने खास जगह बनाई है। विशेषज्ञों ने साफ कहा है कि जलवायु परिवर्तन से लड़ाई में गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों की सेहत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अब जरूरत केवल खतरे को पहचानने की नहीं, बल्कि उससे बचाव के ठोस इंतजाम करने की है।
सत्र के दौरान विशेषज्ञों की ओर से कहा गया है कि गर्भवती महिलाओं को अत्यधिक गर्मी के प्रति विशेष रूप से संवेदनशील समूह के तौर पर पहचानना जरूरी है। इस दिशा में तीन अहम कदम सुझाए गए। पहला, गर्भवती महिलाओं को हीटवेव के खतरे से जुड़ी विशेष श्रेणी में शामिल किया जाए। दूसरा, डॉक्टरों, नर्सों और दाइयों के लिए ऐसे दिशा-निर्देश बनाए जाएं, जिनसे वे गर्मी के दौरान गर्भवती महिलाओं की बेहतर देखभाल कर सकें। तीसरा, स्वास्थ्य व्यवस्था को जलवायु परिवर्तन की नई चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार किया जाए।
फिलहाल स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा दिशा-निर्देशों में गर्भवती महिलाओं के लिए गर्मी से जुड़े खतरे को पर्याप्त जगह नहीं मिली है। उनका कहना है कि अलग-अलग देशों में यह दर्ज होना चाहिए कि गर्मी का गर्भवती महिलाओं पर क्या असर पड़ रहा है। इससे पता चलेगा कि कौन से बचाव के तरीके कारगर हैं और कहां सुधार की जरूरत है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की पूर्व वैज्ञानिक ने भी इस खतरे को गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन का स्वास्थ्य पर असर अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि आज की हकीकत है। इसकी मार समाज के कमजोर तबकों पर ज्यादा पड़ रही है और गर्भवती महिलाएं उनमें शामिल हैं।
डब्ल्यूएचओ ने हाल ही में गर्भवती महिलाओं को अत्यधिक गर्मी के लिहाज से उच्च जोखिम वाले समूह में रखा है और उनकी सुरक्षा के लिए जरूरी उपाय सुझाए हैं।
उन्होंने गर्मी और वायु प्रदूषण के मिले-जुले असर पर भी…
उन्हो…
Inicio del artículo, extracto de Down To Earth. Para leer el resto, abra el artículo en el sitio del medio.
MarketNews muestra el titular y el resumen publicados por el medio. El artículo completo se lee en el sitio del editor. (hindi.downtoearth.org.in)